अररिया, फरवरी 3 -- जोकीहाट, (एस)। पुलिस अधिकारियों व चौकीदारों के बीच बेहतर तालमेल से कार्य निष्पादन में आसानी होती है। हर व्यक्ति सम्मान और इज्जत का भूखा होता है। चौकीदार भी सम्मान चाहते हैं। यह बातें चौकीदार संघ के प्रमंडलीय सचिव सह अररिया जिलाध्यक्ष रामदेव पासवान ने रविवार को जोकीहाट थाना में मीडिया से कही। उन्होंने पुलिस अधिकारियों और पदस्थापित चौकीदार के साथ मधुर संबंध स्थापित रखने के लिए जोकीहाट थाना के थानेदार राजीव कुमार झा की प्रशंसा की। श्री पासवान ने कहा कि श्री झा की कार्यशैली से हमारे सभी चौकीदार बंधु खुश हैं। थानेदार चौकीदार जैसे कर्मचारियों के अभिभावक की तरह होते हैं। उनसे हमेशा सम्मान और इज्जत की अपेक्षा रहता है। उन्होंने कहा कि चौकीदारों से फीडबैक लेने के बाद हम कह सकते हैं कि सभी थानाध्यक्षों को अपने चौकीदार व दफादारों क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.