देवघर, फरवरी 18 -- देवघर। उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी विशाल सागर द्वारा जानकारी दी गई कि चौकीदार नियुक्ति के लिए जिले में 22 दिसंबर 2024 को लिखित परीक्षा के पश्चात 29 एवं 30 जनवरी को आयोजित शारिरिक जांच परीक्षा में सफल हुए अभ्यर्थियों का परीक्षाफल का प्रकाशन जिला के आधिकारिक वेबसाइट देवघर डॉट एनआईसी डॉट इन पर कर दिया गया है। इसके अलावा चौकीदार सीधी नियुक्ति के लिए लिखित परीक्षा में सफल अभ्यर्थी शारीरिक जांच परीक्षा में सम्मिलित हुए। जिसके पश्चात अभ्यर्थियों का आरएफआईडी टेक्नोलॉजी द्वारा शारीरिक जांच कराया गया और कुल 206 अभ्यर्थी लिखित और शारीरिक जांच परीक्षा में सफल हुए। इसके साथ ही समिति द्वारा यह निर्णय लिया गया कि कुल 14 दिव्यांग अभ्यर्थियों का विभाग से मार्गदर्शन प्राप्त होने तक परीक्षा परिणाम प्रतिक्षा सूची में रखा गया है।
हिंदी हिन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.