जमशेदपुर, जुलाई 9 -- पूर्वी सिंहभूम जिले में चौकीदार के खाली पड़े 81 पदों को दोबारा भरा जाएगा। इन्हें भरने के लिए जिला प्रशासन ने कवायद शुरू कर दी है। पूर्व में इस कार्य से जुड़े रहे शिक्षकों को प्रतिनियुक्त कर फिर से इस काम में लगाया गया है। पूर्वी सिंहभूम जिले में चौकीदारों के कुल 306 पद खाली थे। इनमें से पोटका में एक पद पर बीट आरक्षण का विवाद होने की वजह से उसे स्थगित कर दिया गया। शेष 305 पदों के लिए नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू की गई थी। इनमें से 224 पदों पर नियुक्ति हो चुकी है। शेष 81 पदों के लिए फिर से प्रक्रिया शुरू की गई है। हालांकि इसमें भी काफी पेच है। आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (इडब्ल्यूएस) के कुल 41 पद थे। इनमें से मात्र चार पदों पर ही नियुक्ति हो सकी। आवेदन की कमी और अर्हता पूरी नहीं करने की वजह से शेष 37 पद खाली रह गये। इन पदों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.