बोकारो, दिसम्बर 17 -- बोकारो। सेक्टर 12 स्थित पुलिस लाइन मैदान में मंगलवार को झारखंड ग्रामीण पुलिस के चौकीदारों का पासिंग परेड समारोह संपन्न हुआ। समारोह के मुख्य अतिथि उपायुक्त अजय नाथ झा व विशिष्ट अतिथि एसपी हरविंदर सिंह थे। उपायुक्त ने कहा कि चौकीदार केवल वर्दीधारी कर्मी नहीं, बल्कि समाज की सुरक्षा और विश्वास का प्रतीक है। जब नागरिक निश्चिंत होकर विश्राम करते हैं, तब चौकीदार जागकर उनकी सुरक्षा करता है। आधुनिक चुनौतियों से निपटने के लिए चौकीदारों का समुचित और व्यावहारिक प्रशिक्षण आवश्यक है। उन्होंने कहा कि पासिंग परेड केवल प्रशिक्षण पूर्ण होने का संकेत नहीं, बल्कि अनुशासन, कर्तव्य व सेवा के प्रति प्रतिबद्धता का प्रतीक है। लिया गया शपथ अत्यंत महत्वपूर्ण है, आज से सभी प्रशिक्षु समाज की सुरक्षा व्यवस्था के अभिन्न अंग बन गए हैं। उपायुक्त ने ...