कानपुर, फरवरी 13 -- सरसौल। महाराजपुर में खेत की रखवाली करने वाले चौकीदार की ईंट से सिर कूचकर हत्या किये जाने के मामले में पुलिस ने कई संदिग्धों को उठाया लेकिन अभी तक कोई ठोस साक्ष्य उसके हाथ नहीं लगा है। ऐसे में हत्या के 15 दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली हैं। महाराजपुर के धमना गांव में खेत की रखवाली करने वाले 55 वर्षीय राम प्रकाश की बीते 28 जनवरी की देर रात ईंट से सिर कूचकर हत्या कर दी गई थी। गुरुवार सुबह ग्रामीणों ने शव देखा तो पुलिस को सूचना दी थी। पुलिस नामजद आरोपित कुलदीप को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। इसके साथ ही आधा दर्जन अन्य लोगों को उठाकर पुलिस पूछताछ कर चुकी है। लेकिन अभी तक कोई ठोस साक्ष्य पुलिस को नहीं मिला है। ऐसे में चौकीदार की हत्या के 15 दिन बाद भी पुलिस खाली हाथ है। अतिरिक्त निरीक्षक अखिलेश पाल ने बताया कि आरोपित के ख...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.