मुजफ्फर नगर, जनवरी 16 -- जनपद के थानो मे ग्राम चौकीदार/ग्राम परहेरी के पद पर तैनात चौकीदारों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर डीएम कार्यालय पर प्रदर्शन करते हुए वेतन वृद्धि तथा वर्दी, साइकिल व टॉर्च आदि जाने की मांग की। शुक्रवार को डीएम कार्यालय पर पहुंचे जनपद के विभिन्न थानों में तैनात चौकीदार व ग्राम प्रहरियों ने प्रदर्शन करते हुए बताया कि उन्हें प्रतिमाह के हिसाब से केवल 2500 रूपये का वेतन मिलता है, जो बहुत कम है। प्रार्थीगण को न तो आने-जाने के लिये साईिकल मिली हुई है, और न ही कोई वर्दी मिली हुई है। उन्होंने बताया क पहले सन् 2001 मे चौकीदार की मीटिंग होती थी लकिन अब चौकीदार की कोई मीटिंग नही होती हे तथा न ही चौकीदारी के वेतन मं 2019 के बाद आज तक कोई वृद्धि हुई है, और न ही कोई वर्दी दी गयी तथा नही आने-जाने हेतु साईिकल टॉर्च दी गयी है। ज्ञ...