आदित्यपुर, अक्टूबर 11 -- चांडिल, संवाददाता। चौका थाना क्षेत्र के टाटा-रांची हाइवे (एनएच-33) स्थित फ्लाईओवर पर सड़क दुर्घटना में ईचागढ़ के अदारडीह निवासी कार्तिक महतो गंभीर रूप से घायल हो गया। तिरुलडीह से सब्जी लेकर जमशेदपुर जा रही एक पिकअप वैन का टायर अचानक ब्लास्ट हो गया और फ्लाईओवर की रेलिंग से टकरा गयी। इस दौरान वैन के ऊपर सवार कार्तिक महतो सड़क पर गिर गया, जिससे वह घायल हो गया। वाहन चालक ने बताया कि एक दिन पहले ही नया टायर लगाया था। कार्तिक महतो अन्य लोगों के साथ सब्जी लेकर वैन से जमशेदपुर जा रहा था। स्थानीय लोगों की मदद से घायल को पास की एक क्लीनिक में पहुंचाया, जहां उसका इलाज किया गया। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.