आदित्यपुर, फरवरी 7 -- चांडिल, संवाददाता। चौका मोड़ से सटे चौका-पातकुम मार्ग पर स्थित जुड़िया (नाला) में चिकन, मछली और खस्सी का अपशिष्ट और होटलों की गंदगी को प्रवाहित किए जाने के खिलाफ शुक्रवार को महिलाएं सड़क पर उतर गयीं। जुड़िया में कचरा प्रवाहित किये जाने पर आक्रोश जताया। मामले की जानकारी मिलने के बाद समाजसेवी हिकिम चंद्र महतो मौके पर पहुंचे तथा स्थिति से अवगत होने के बाद दूरभाष पर इसकी जानकारी थाना प्रभारी सोनू कुमार को दी। सोनू कुमार ने मौके पर पहुंच जानकारी ली। महिलाओं ने बताया कि महिलाएं जुड़िया में स्नान करती हैं तथा उनके पशु पानी पीते हैं। होटलों की गंदगी और चिकन, मछली तथा खस्सी का अपशिष्ट व होटलों की गंदगी को जुड़िया में फेंकने से प्रदूषित और यह विलुप्त होने के कगार पर पहुंच गया है। महिलाओं ने जुड़िया में कचरा फेंकने से रोकने की ...