आदित्यपुर, जुलाई 30 -- चांडिल, संवाददाता। चौका थाना क्षेत्र के टाटा-रांची मार्ग पर दुबराजपुर के पास बाइक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस घटना में बाइक सवार ईचागढ़ के बाकोलतोड़िया के बृहस्पत लायक और दिरलंग के संजय महतो गंभीर रूप से घायल हो गये। घटना मंगलवार शाम करीब सात बजे की है। पुलिस ने दोनों घायलों को चांडिल अनुमंडल अस्पताल में भर्ती किया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद संजय महतो को एमजीएम रेफर कर दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.