किशनगंज, जून 19 -- किशनगंज, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। जिले में संभावित बाढ़ आपदा की गंभीरता को देखते हुए जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क और तैयार है। इसी क्रम में आपदा प्रबंधन पदाधिकारी आदित्य कुमार सिंह की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित कार्यालय वेश्म में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में आपदा प्रबंधन से जुड़े विभिन्न विभागों के प्रतिनिधि, एसडीआरएफ (राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल) के अधिकारी एवं जिला स्तर की आपदा प्रबंधन टीम के सदस्य उपस्थित रहे। बैठक के दौरान बाढ़ की संभावित परिस्थितियों, पूर्व तैयारी एवं त्वरित प्रतिक्रिया व्यवस्था पर विस्तार से चर्चा की गई। आपदा प्रबंधन पदाधिकारी द्वारा सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि बाढ़ से निपटने के लिए सभी आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता एवं कार्य योजना पहले से सुनिश्चित कर ली जाए। बैठक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.