लखनऊ, फरवरी 23 -- चौक और अमीनाबाद बाजार में बढ़ती ट्रैफिक अव्यवस्था, अतिक्रमण और अवैध पार्किंग को लेकर सर्व समाज उद्योग व्यापार मंडल के एक प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को मंडलायुक्त विजय विश्वास पंत से मुलाकात कर उन्हें मांगपत्र सौंपा। संगठन के अध्यक्ष आसिम मार्शल ने कहा कि हुसैनाबाद, चौक, अमीनाबाद और नक्खास जैसे ऐतिहासिक व भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में अवैध पार्किंग और अस्थायी दुकानों के कारण यातायात पूरी तरह बाधित हो रहा है। उन्होंने मांग की कि लखनऊ को स्मार्ट सिटी के मानकों पर लाने के लिए व्यापारियों, प्रशासनिक अधिकारियों और बुद्धिजीवियों के साथ एक संयुक्त बैठक बुलाई जाए। मंडलायुक्त ने सहमति जताते हुए स्वीकार किया कि जनता के सहयोग के बिना शहर को व्यवस्थित बनाना संभव नहीं है। उन्होंने जल्द ही संबंधित विभागों के साथ समन्वय बैठक आयोजित करने का आ...