सुल्तानपुर, फरवरी 21 -- कुड़वार, संवाददाता । चौंसठ योगिनी हनुमान मंदिर की आठवीं वर्षगांठ पर प्रदेश के खाद्य रसद राज्य मंत्री सतीश चन्द्र शर्मा ने कार्यक्रम में पहुंच कर मंदिर की भव्यता की सराहना की। स्थानीय विकास खंड क्षेत्र के भंडरा-चंद्रकला स्थित श्री चौंसठ योगिनी हनुमान मंदिर में मूर्ति स्थापना की आठवीं वर्षगांठ पर भाजपा नेत्री मनीषा पांडेय के संयोजन में यथार्थ मानस सेवा ट्रस्ट की ओर से कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें पहुंचे खाघ एवं रसद राज्य मंत्री सतीश चंद्र शर्मा ने कहा कि गोमती नदी के किनारे यह गांव बसा हुआ है, जहां पर भव्य हनुमान मंदिर स्थापित है। वर्षगांठ पर हनुमान महोत्सव वास्तव में एक बड़े उत्सव जैसा है। मंत्री के साथ संघ प्रचारक श्री प्रकाश, जिला अध्यक्ष सुशील त्रिपाठी, सहकारिता प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक रामचंद्र मिश्रा, ...