बुलंदशहर, सितम्बर 22 -- क्षेत्र के गांव चौंढेरा में प्राचीन शक्तिपीठ मंदिर में विधि विधान से शारदीय नवरात्र महोत्सव की शुरुआत हुई। मंदिर में मां विचित्रा देवी के दर्शनों के लिए सुबह से ही श्रद्धालुओं का तांता लग गया। मंदिर परिसर पूरी तरह से भक्तों से भर गया। माता के जयकारों से वातावरण गूंज उठा। सोमवार को शारदीय नवरात्र के प्रथम दिन मंगला आरती के साथ देवी मां के दरबार का पट खोले गए। इसके बाद श्रद्धालुओं ने माता रानी की प्रतिमा के दर्शन कर पूजा-अर्चना की। भक्तों ने दूध जल,पान,सुपारी, नारियल, चुनरी, पुष्प और प्रसाद चढ़ाकर पूजा अर्चना की। मंदिर के चारों ओर पुलिस बल की तैनाती रही, वहीं श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए बैरिकेडिंग और लाइन में दर्शन कराने व्यवस्था की गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.