मुजफ्फरपुर, मार्च 24 -- कटरा, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के बखरी मोड़ के पास बीते 13 मार्च की रात चोर-चोर का हल्ला कर ग्रामीणों ने बाइक सवार दो मजदूरों की पोल में बांधकर पिटाई कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को भीड़ से निकालकर गंभीर हालत में पीएचसी में भर्ती कराया। मामले को लेकर कटरा पंचायत के दरगाह निवासी विश्वनाथ मांझी ने बीते 18 मार्च को केस दर्ज कराया है। इसमें विजय साह, मुकुंद कुमार, दशरथ शर्मा, खोभारी साह को नामजद और 25-30 अज्ञात को आरोपित किया है। उसने पुलिस को बताया कि 13 मार्च की रात भतीजा सूरज कुमार के साथ देवगन स्थित ईंट-भट्ठा से काम कर लौट रहा था। इसी दौरान बखरी मोड़ के निकट चोर-चोर का हल्ला कर ग्रामीण पिटाई करने लगे। जेब में रखे 10 हजार रुपये निकाल लिया। जातिसूचक शब्द का भी प्रयोग किया गया। थानाध्यक्ष कुमार अभिषेक ने बताय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.