निज संवाददाता, मार्च 20 -- बिहार में खाकी पर हमले की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। अब नालंदा में पुलिस टीम पर हमला किया गया है। नालंदा जिले के सरमेरा थाना क्षेत्र के चेरो गांव में मंगलवार की रात लूटकांड के अभियुक्त को गिरफ्तार करने गयी पुलिस टीम पर हमला कर दिया गया। छत पर से ईंट-पत्थर फेंके। इससे सरमेरा थाना के प्रशिक्षु दारोगा अजीत कुमार झा जख्मी हो गए। अन्य पुलिस कर्मियों को भी हल्की चोटे आयी हैं। अचानक हुए हमले के बाद पुलिस टीम पीछे हट गयी। बाद में कई थानों की पुलिस दलबल के साथ दोबारा गांव में छापेमारी करने पहुंची। टीम पर हमला करने के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया। जबकि, लूटकांड का अभियुक्त को पकड़ने में पुलिस नाकाम रही। थाना अध्यक्ष साकेंद्र कुमार ने बताया कि फरारी अभियुक्त गुड्डू कुमार को पकड़ने पुलिस गांव गयी थी। यह भी प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.