समस्तीपुर, मार्च 19 -- मोहनपुर। थाना क्षेत्र के डुमरी में निर्माणाधीन फोरलेन सड़क के समीप से ग्रामीणों ने एक चोर को पकड़ लिया। बताया जाता है कि चोर पहले डुमरी ठाकुरबाड़ी से मूर्ति चुराने का प्रयास कर रहा था, लेकिन बाद में मोबाइल चोरी करते समय वह ग्रामीणों के हत्थे चढ़ गया। सूचना मिलने पर डायल 112 की टीम घटनास्थल पर पहुंची और चोर को अपने साथ थाना ले गई। हालांकि, पुलिस ने मंगलवार को दोपहर 12 बजे के करीब उसे बाउंड भरवाकर थाना से ही छोड़ दिया। उक्त चोर की पहचान मोहनपुर थाना क्षेत्र के बेरी बरांट निवासी शंभू राय के 19 वर्षीय पुत्र राजीव कुमार के रूप में हुई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.