सीतामढ़ी, अप्रैल 25 -- चोरौत। चोरौत पुलिस ने बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए तीन बाइक के साथ दो चोर को रंगेहाथों गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। थानाध्यक्ष सुखविंदर नैन ने बताया कि 23 अप्रैल की रात थाना क्षेत्र के यदुपटटी गांव में शादी कराने आए पुरोहित विनय कुमार झा की बाइक अज्ञात चोर ने चोरी कर ली थी। मामले को लेकर वाहन मालिक ने 24 अप्रैल को स्थानीय थाना में आवेदन दिया था। गांव के स्थानीय लोगों ने संदेह के आधार सुरसंड थाना क्षेत्र के भलुआही गांव निवासी सुभाष मंडल के पुत्र करण मंडल को पकड़कर स्थानीय थाना को इसकी सुचना दी। थानाध्यक्ष सुखविंदर नैन के निर्देश पर एसआई अजीत कुमार ने उसे अपनी अभिरक्षा में लेते हुए थाना लाया। जहां पुलिस द्वारा सख्त पुछताछ में उसने बाइक चोरी करने की बात स्वीकार करते हुए अपने अन्य साथी के साथ ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.