सिमडेगा, फरवरी 15 -- कोलेबिरा, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के लसिया बाजारटांड़ में शनिवार की रात अज्ञात चोरों ने दो दुकानों को निशाना बनाते हुए चोरी की घटना को अंजाम दिया। चोरी के घटना की जानकारी रविवार की सुबह हुई। जब दुकानदार अपनी-अपनी दुकान खोलने गए तो देखा कि दुकान के अंदर का सारा सामान बिखरा पड़ा है। वहीं नकदी समेत अन्य कीमती सामान गायब थे। बताया गया कि डोलोंगसेरा निवासी धनेश्वर साहू की लसिया बाजारटांड़ में पायल मोबाइल दुकान चलाते हैं उनकी दुकान से शनिवार की रात चोरों ने दुकान की दीवार तोड़कर दुकान से मोबाइल सहित 60 से 70 हजार रुपये मूल्य के सामान की चोरी कर ली।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...