कौशाम्बी, फरवरी 6 -- मंझनपुर, संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र के मलाक पिंजरी निवासी विनीत कुमार त्रिपाठी ने बताया कि उन्होंने गांव में ही इंटर कॉलेज खोल रखा है। गुरुवार की सुबह कॉलेज पहुंचे तो देखा कि मुख्य द्वार का ताला और कार्यालय की खिड़की टूटी थी। भीतर घुसे चोर दो कम्प्यूटर, कैमरे का डीवीआर, इनवर्टर, एसआर रजिस्टर, मान्यता की पत्रावली, कैश बुक व लॉक बुक उठा ले गए थे। मामले की शिकायत पर मुकदमा कायम कर पुलिस ने चोरों की तलाश शुरू कर दी है। इंस्पेक्टर सुनील कुमार सिंह ने जल्द ही घटना का खुलासा कराने की बात कही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...