जौनपुर, दिसम्बर 7 -- डोभी, हिन्दुस्तान संवाद। चंदवक थाना क्षेत्र के देवराई गांव में शुक्रवार की रात कंपोजिट विद्यालय का ताला तोड़ कर अज्ञात चोरों ने रसोई घर रखा बर्तन, गैस सिलेंडर आदि सामान गायब कर दिया। विद्यालय के अध्यापक विकास कुमार सिंह ने चंदवक थाने में तहरीर देकर बताया कि छह दिसम्बर शनिवार को सुबह जब वह विद्यालय पर गए तो रसोईघर का ताला टूटा मिला। उसमें रखा चार गैस सिलेंडर, एक लोहे की कड़ाही, एक भगौना, 200 गिलास, 150 थाली को चोर गायब कर दिए थे। इस सम्बंध में थाना प्रभारी चंदवक सत्य प्रकाश सिंह ने बताया कि विद्यालय में चोरी की सूचना मिली है। अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर कार्रवाई की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...