कौशाम्बी, जनवरी 23 -- मंझनपुर, संवाददाता कौशाम्बी थाना क्षेत्र के पल्टूपुर मजरा बिदांव गांव स्थित एक मकान से दीवार फांदकर चोरों ने नकदी-गहने समेत लाखों का माल पार कर दिया। माघ मेले से लौटे गृहस्वामी की तहरीर पर मुकदमा कायम कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में पुलिस घटना को संदिग्ध बता रही है। बीटीएस निकालने के साथ फॉरेंसिंक जांच भी कराई गई है। पल्टूपुर मजरा बिदांव निवासी कमलेश कुमार इन दिनों माघ मेले में गए हुए थे। घर पर उनकी बूढ़ी मां अकेली थीं। उन्होंने बताया कि 13 जनवरी की रात दीवार फांदकर मकान में घुसे चोर करीब सात हजार रुपया नकद व लगभग तीन लाख रुपया कीमत के गहने उठा ले गए थे। सुबह खोजबीन के दौरान पड़ोसियों ने देखा तो बक्से की टूटी हुई कुंडी, कुछ कपड़े और एक आधार कार्ड गांव के बाहर पड़ा मिला था। आधार कार्ड फतेहपुर जिले क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.