चंदौली, फरवरी 1 -- शहाबगंज। क्षेत्र के मुरकौल और अतायस्तगंज गांव के बीच चोरों ने रात के अंधेरे में पांच पोल का तार काटकर चोरी कर लिया। पहले से बंद 33 हजार की लाइन का फायदा उठाते हुए चोरों ने घटना को अंजाम दिया। इसे पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। शनिवार की सुबह बिजली विभाग के कर्मचारियों ने वहां पहुंचकर बिजली लाइन की जांच पड़ताल किया। घटना से राममाड़ो फीडर से जुड़े कई गांवों की बिजली आपूर्ति प्रभावित रही। इससे ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...