फरीदाबाद, मार्च 29 -- पलवल, संवाददाता। शहर थाना क्षेत्र में चोरों ने रात्रि में एक मकान के ताले तोडक़र लाखों रुपए के आभूषण व नकदी को चोरी कर लिया। मकान मालकिन अपनी ससुराल गई हुई थी। पुलिस ने केस दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है। शहर थाना प्रभारी प्रकाश चंद के अनुसार, नूंह रोड़ पर स्थित श्रीराम कॉलोनी निवासी मिथलेश ने दी शिकायत में कहा है कि वह मकान के ताले लगाकर अपनी ससुराल गयी थी। लेकिन जब वापस लौटकर आई तो देखा की मकान के ताले टूटे हुए थे और जब उसने कमरे के अंदर जाकर देखा तो कमरे में रखी अलमारी से भी कुछ सामान चोरी हुआ मिला। शिकायत में कहा है कि उसने अपने बेड के अंदर एक बॉक्स रखा हुआ था, जिसमें उसके सोने-चांदी के आभूषण थे। चोर उसके बोक्स का ताला तोडक़र उसमें रखे सोने के मंगलसूत्र, अंगूठी, गले की चैन, कानों की झुमकी, चांदी की पायल, चांदी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.