लखनऊ, मार्च 21 -- लखनऊ। कृष्णानगर के जयप्रकाश नगर में चोरों ने बंद मकान को निशाना बनाकर 12 हजार रुपए नगदी व डेढ़ लाख रुपए के जेवर पार कर दिए। चोर डीवीआर भी उठा ले गए, जिससे वह पकड़ में न आएं। पीड़ित की तहरीर पर कृष्णानगर पुलिस मुकदमा दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। जयप्रकाश नगर निवासी निरवैर सिंह के मुताबिक पांच मार्च को घर पर ताला लगाकर बेटी के पास महाराष्ट्र गए थे। निरवैर सिंह के मुताबिक नौ मार्च को पड़ोसी तरुण श्रीवास्तव ने घर में चोरी होने की बात बताई। वह घर पहुंचे तो देखा कि पूरे घर का सामान फैला हुआ था। अलमारी का ताला टूटा पड़ा था। अलमारी में रखे 12 हजार रुपए व जेवर गायब थे। इंस्पेक्टर पीके सिंह के मुताबिक मुकदमा दर्ज कर आरोपितों की तलाश की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.