लखनऊ, दिसम्बर 10 -- लखनऊ, संवाददाता। मड़ियांव इलाके में बंद घर के ताले तोड़कर चोरों ने जेवर, नकदी सहित लाखों का माल पार कर दिया। चोर घर में एक गमछा छोड़ गए। घटना के समय पीड़ित शादी समारोह में शिरकत करने गया था। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की है। मड़ियांव इलाके के हरिओमनगर निवासी अंसार के मुताबिक वह छह दिसंबर को पैगरामऊ में शादी में शामिल होने गए थे। 8 दिसंबर को वापस पहुंचे तो घर के ताले टूटे पड़े थे। अंदर कमरों में सामान बिखरा था। चोरी की जानकारी होने पर उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। पीड़ित के मुताबिक चोरों ने उनके घर से मोबाइल, लाखों के जेवर, 68 हजार की नकदी, राशन आदि पार कर दिया। चोर एक पीला गमछा घर में छोड़ गए। पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्त...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.