अमरोहा, मार्च 15 -- ढवारसी। क्षेत्र के गांव गारवपुर व ढवारसी में शुक्रवार रात चोरों ने गिरीश त्यागी, आमोद त्यागी, राजपाल जाटव, ओमवीर, जाकिर सैफी, ओमकार त्यागी, साबिर, गुलजार अहमद आदि किसानों के नलकूपों के ताले तोड़कर स्टार्टर, ऑपरेटर, छुट्टा पशुओं से फसल बचाव के लिए लगाई गई झटका मशीन व बैटरी समेत अन्य सामान चोरी कर लिया। इसके पहले चोर गांव ओगारपुर व पाडली से भी किसानों के नलकूपों को निशाना बनाकर सामान चोरी कर चुके हैं। थानाध्यक्ष सुक्रमपाल राणा ने तहरीर मिलने पर जांच व कार्रवाई करने की बात कही।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.