मऊ, अप्रैल 3 -- अमिला। घोसी कोतवाली क्षेत्र के मिलजुमला कैलवर गांव में मंगलवार रात बेखौफ चोरों ने एक घर को निशाना बनाया, जहां चोरों ने कमरे का ताला तोड़कर बक्से और अलमारी में रखे साढ़े तीन लाख रुपये के आभूषण और तीस हजार नगदी लेकर फरार हो गए। घटना की जानकारी परिजनों को बुधवार अलसुबह हुई तो उनके होश उड़ गए। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने चोरी के बाबत जांच पड़ताल किया। पीड़ित ने अज्ञात चोरों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। कोतवाली क्षेत्र के मिलजुमला कैलवर निवासी दूधनाथ सिंह नित्य की भांति मंगलवार रात परिजनों संग घर में सो रहे थे। इसी दौरान देर रात चोर घर के पीछे से बाउंड्रीवाल फांदकर घर में घुस गए, जहां घर के पिछले हिस्से के कमरे का ताला तोड़कर कमरे में दाखिल हो गए। चोरों ने कमरे में रखे बाक्स और आलमारी को तोड़ दिया। परिजनों को चोरी की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.