औरंगाबाद, मार्च 18 -- दाउदनगर, संवाद सूत्र। दाउदनगर नगर परिषद क्षेत्र के पुराना शहर वार्ड नंबर 3 के अविनाश कुमार के घर मे अज्ञात चोर द्वारा चोरी की घटना को अंजाम दिया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार वे होली पर्व पर घर बंद करके गांव चले गए थे। वापस लौटे तो देखे मुख्य दरवाजा बंद है। दीवार फांदकर सारा समान नगदी व अन्य समान चुरा लिया गया है। वहीं थाना क्षेत्र के नोनार गांव में एक घर में चोरी की घटना घटने का मामला प्रकाश में आया है। घटना के संबंध में गृहस्वामी राम विनय यादव द्वारा प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। दर्ज प्राथमिकी में कहा गया है कि अज्ञात चोरों ने घर में घुसकर छोटा बक्सा और बैग में रखा हुआ लगभग 11 हजार रुपए से भी अधिक नगद चुरा लिया। छत के ऊपर छोटा बक्सा टूटा हुआ है और उसमें रखा पैसा चोरों द्वारा चुरा लिया गया है। पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.