उरई, फरवरी 13 -- कोंच। कोतवाली क्षेत्र के नया पटेल नगर में गुरुवार रात चोरों ने दो घरों को निशाना बना नकदी और जेवरात पार कर दिया। वारदात के बाद इलाके में दहशत है। सूचना पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल की है। नया पटेल नगर निवासी धर्मेंद्र कुमार गुरुवार शाम शादी समारोह में गए थे। देर रात लौटने पर देखा मुख्य दरवाजे का ताला टूटा है। अंदर देखा तो अलमारी और बक्सों के ताले टूटे थे। धर्मेंद्र के मुताबिक घर से 20 हजार नकद और जेवरात चोरी हो गए हैं। इसी मोहल्ले में गिरधारी लाल, जो होमगार्ड के पद पर तैनात हैं उनके घर में भई चोरी हुई। चोरों ने उनके घर में रखे बिस्तर के बीच से करीब 5 हजार रुपये नकद निकाल लिए। दोनों पीड़ितों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मामले की जानकारी मिलते ही सागर चौकी इंचार्ज सुमित पांडेय मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। उन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.