कौशाम्बी, अगस्त 13 -- दीवार फांदकर रविवार की रात एक मकान से चोरों ने नकदी-गहने समेत लाखों का माल पार कर दिया। घटना की जानकारी गृहस्वामिनी को सुबह हुई। उसके भाई की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने चोरों की तलाश शुरू कर दी है। मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के नारा निवासी सलमा बेगम के पति फरीद अहमद की मौत हो चुकी है। रविवार की रात वह खाने के बाद बच्चों के साथ सो गई। इस दौरान दीवार फांदकर भीतर घुसे चोर आलमारी-बक्सों का ताला तोड़कर 1.45 लाख रुपये नकद व 10 तोला चांदी के गहने उठा ले गए। सुबह घटना की जानकारी होते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। सूचना के बाद पहुंची स्थानीय चौकी पुलिस ने जांच की। हालांकि, शुरुआती जांच में पुलिस किसी नतीजे पर नहीं पहुंच सकी। मंझनपुर कोतवाल सुनील कुमार सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर चोरों की तलाश कराई जा रही है। ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.