नई दिल्ली, फरवरी 11 -- नई दिल्ली, कार्यालय संवाददाता। शाहदरा जिले के सीमापुरी में दंपति के घर का ताला तोड़कर लाखों के गहने और नकदी चोरी का मामला सामने आया है। सोमवार रात घर बंद कर रिश्तेदार के यहां गए दंपति जब दोपहर लौटे तो ताला टूटा मिला और अंदर सामान बिखरा पड़ा था। जांच में अलमारी से चांदी का हार, ढाई ग्राम सोने के कुंडल और छह हजार रुपये नकद गायब पाए गए। पुलिस के मुताबिक, 27 वर्षीय शरीफ अंसारी न्यू सीमापुरी के ई-43, दूसरे तल पर परिवार के साथ रहते हैं और ओल्ड सीमापुरी में नौकरी करते हैं। सोमवार रात करीब 12 बजे वह पत्नी के साथ यूपी के शहीद नगर स्थित रिश्तेदार के घर गए थे। दोपहर करीब 1:30 बजे लौटने पर उनके पिता ने चोरी की जानकारी दी। सूचना पर पहुंची पुलिस और क्राइम टीम ने मौके से फिंगरप्रिंट उठाए और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज कब्जे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.