कौशाम्बी, फरवरी 6 -- कोखराज, हिन्दुस्तान संवाद कोखराज थाना क्षेत्र के नौढ़िया करेंटी गांव स्थित एक मकान का ताला तोड़कर गुरुवार रात बेखौफ चोरों ने लाखों रुपया कीमत का गहना पार कर दिया। घटना की जानकारी गृहस्वामी को वैवाहिक समारोह से लौटने पर सुबह हुई। उसकी तहरीर लेकर पुलिस ने चोरों की तलाश शुरू कर दी है। नौढ़िया करेंटी निवासी रमेश कुमार पुत्र रामकुमार ने बताया कि गुरुवार की रात वह अपनी बुआ की बेटी की शादी में शामिल होने परिवार के साथ भरवारी गेस्ट हाउस चले गए थे। घर पर बीमार मां, बड़ी बहन और उनके दो बच्चे थे। इस दौरान मुख्य द्वार का ताला तोड़कर भीतर घुसे चोर गले का हार, करधनी, बेसर, झुमका, मंगलसूत्र, मांथ बेंदी, तीन अंगूठी, छागल व पायल आदि गहने उठा ले गए। सुबह समारोह से लौटने पर परिवार के सदस्यों ने कमरों का नजारा देखा तो उनके होश उड़ गए। घट...