हरदोई, जनवरी 21 -- माधौगंज। कुरसठ चौकी क्षेत्र के ग्राम सेउढ़ई में सोमवार रात चोरों ने चार घरों के ताले तोड़कर नकदी और जेवरात पार कर दिए। गांव में आहट होने पर चोर मौके से फरार हो गए। हरिश्चंद्र ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनकी अनुपस्थिति में चोरों ने मकान के ताले तोड़कर कमरों में रखा सोने का मंगलसूत्र और पायल चोरी कर ली। इसकी कीमत लगभग 80 हजार बताई जा रही है। पड़ोस की चाची बसंती ने घटना की जानकारी दी तो लोगों के होश उड़ गए। बताया गया कि हरिश्चंद्र परिवार सहित लखनऊ में काम करता है, जबकि सज्जन, इतवारी और विश्राम के परिवार दिल्ली और लुधियाना में रहते हैं। इसके कारण वे मौके पर नहीं आ सके। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जानकारी जुटाई। ग्रामीणों ने बताया कि चारों घरों में ताले पड़े थे, जिसका फायदा उठाकर चोर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.