कोडरमा, मार्च 4 -- डोमचांच निज, प्रतिनिधि। डोमचांच के बाजार रोड स्थित अक्षय कुमार, पिता पवन बर्णवाल के बंद घर से सोमवार की रात चोरों ने चोरी कर ली। इस दौरान चोरों ने अलमीरा में रखे सोने के जेवरात समेत 30 हजार रुपए नगद की चोरी कर ली। इस संबंध में पीड़ित अक्षय कुमार ने मरकच्चो थाना में आवेदन देकर चोरों को गिरफ्तार करने की मांग की है। आवेदन में पीड़ित ने बताया कि हम सभी शादी समारोह में सरिया गए हुए थे। इसी दौरान मंगलवार को मेरे दादा जी दुकान खोलने गए,तो देखा कि घर का दरवाजा का ताला टूटा हुआ है। घटना की सूचना मिलने के बाद हमलोग जब घर पहुंचे, तो देखा कि अलमीरा को चाबी से खोला गया है और अलमीरा में रखे सोने और नगद और रुपए गायब है।घटना को लेकर पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है। थाना प्रभारी ओमप्रकाश ने बताया कि मामला काफ़ी संदिग्ध प्रतीत हो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.