बक्सर, दिसम्बर 31 -- बक्सर, हिन्दुस्तान संवाददाता। शहर के बड़ी बाजार के पास से चोरों ने एक बाइक गायब कर दी। बाइक मालिक ने इस संबंध में टाउन थाना में मुकदमा दर्ज कराया है। औद्योगिक थाना के चुरामनपुर गांव निवासी देवाकांत पांडेय के मुताबिक बीते मंगलवार को वे सुबह घर से निकले और बड़ी बाजार पहुंचे। वहां बाइक खड़ी कर सब्जी खरीदने चले गए। कुछ देर बाद लौटे तब तक बाइक गायब हो चुकी थी। काफी खोजबीन के बावजूद बाइक का कुछ पता नहीं चल पाया। इसके बाद उन्होंने टाउन थाना में बाइक चोरी का मुकदमा दर्ज करा दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...