समस्तीपुर, मार्च 19 -- पूसा। पूसा के दक्षिण हरपुर पंचायत के वार्ड 3 में ट्रांसफार्मर से चार खंभे का तार चोरों ने सोमवार की देर रात काट लिया। जिससे करीब पांच दर्जन परिवार की बिजली गुल हो गई। हालांकि चोर तार का बंडल ले जाने ने असफल रहे। माना जा रहा है कि लोगों के जागने के कारण चोर बंडल बना छोड़ कर भाग निकले। बहरहाल सूचना पर विभागीय कर्मी मौके पर पहुंचे एवं तार कनेक्शन कर विद्युत व्यवस्था बहाल की। ग्रामीणों की माने तो इससे करीब 9 घंटे तक उस क्षेत्र की विद्युत व्यवस्था ठप रही।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.