बांदा, जुलाई 20 -- बांदा। संवाददाता ओरन कस्बा में बीती रात्रि चोरों ने कपड़े की दुकान में नकब लगाकर व छत का जाल काटकर बंद घर में घुसकर लाखों के सोने चांदी के जेवर, नगदी समेत बड़ी मात्रा में सामान पार कर दिया। क्षेत्र के ग्राम बाघा निवासी शिवनरेश कुशवाहा ने पुलिस चौकी में दी गई तहरीर में बताया कि वह शनिवार को घर में ताला बंदकर परिवार सहित अपनी ससुराल कोनी बिसंडा गया था। जब रविवार की दोपहर बाद जब वह वापस घर लौटा तो दरवाजे का ताला खोल अंदर गया तो देखा आंगन में लगे छत का जाल टूटा था और सारा सामान अस्त व्यस्त था। कुल मिलाकर चोर सोने चांदी के आभूषणों के साथ लगभग एक लाख 20 हजार की नगदी पार कर ले गए हैं। इसी प्रकार से कस्बा के मुख्य चौराहे पर स्थित विष्णु गुप्ता की किराने की दुकान व बगल में स्थिति राजा भैया रैकवार की कपड़े की दुकान के पीछे से नकब...