मेरठ, दिसम्बर 6 -- खरखौदा। क्षेत्र के गांव खंदावली के जंगल से एक किसान की ट्यूवबैल पर लगा 63 केवी के ट्रांसफार्मर से चोर सामान चोरी कर ले गए। इससे कई किसानों की ट्यूवबैल प्रभावित हो गये। बिजली उपकेंद्र के जेई ने कंकरखेड़ा थाने पर तहरीर दी है। कस्बा निवासी रतीश त्यागी पुत्र जगन्नाथ ने बताया कि खंदावली के जंगल में शौनाथ पुत्र प्रभु सिंह त्यागी की ट्यूवबैल पर लगा 63 केवी के ट्रांसफार्मर से बुधवार रात चोरों ने सामान चोरी कर लिया। उसने विद्युत उप खंड अधिकारी को चोरी की जानकारी दी। योगेश त्यागी पुत्र तिरखा सहित कई किसानों के ट्यूवबैल बंद हो गए। किसानों ने कहा कि इससे पूर्व 23 अक्तूबर की रात चोर बीस पोलों से लाखों रुपये कीमत का चार हजार मीटर विद्युत तार चोर चोरी के लिए थे। कस्बा निवासी मुकेश पुत्र रामफल की ट्यूवबैल से दो माह में दो बार ट्रांसफार...