देहरादून, जनवरी 7 -- देहरादून, वरिष्ठ संवाददाता। राजधानी में चोरों ने पुलिस को चुनौती देते हुए दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में चोरी की बड़ी वारदातों को अंजाम दिया है। पहली घटना लक्खीबाग चौकी क्षेत्र की है। जहां एक व्यापारी के घर से चोरों ने जेवरात और मंदिर का सामान साफ कर दिया। वहीं पटेलनगर क्षेत्र में एक महिला के घर से चोर नकदी समेत नल की 32 टोंटियां तक उखाड़ ले गए। पुलिस ने दोनों मामलों में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दावत पर गया था परिवार, पीछे से खंगाला घर लक्खीबाग चौकी क्षेत्र के चंदननगर तिराहा निवासी गोपाल अग्रवाल ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बीती चार जनवरी की रात वह अपनी दोनों बेटियों के साथ बड़े भाई के घर रात्रि भोज पर गए थे। शाम को गए और रात करीब 11 बजे जब परिवार वापस लौटा, तो घर का नजारा देख दंग रह गया। चोरों ने बंद घर...