अमरोहा, जनवरी 24 -- चोरों की करतूत के चलते 2000 लोग रातभर अंधेरे में रहे। गांव के 50 निजी नलकूप भी 48 घंटे से पूरी तरह ठप हैं। गुरुवार रात हसनपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव फूलपुर बीझलपुर के जंगल से चोरों ने 40 खंभों का बिजली तार काट लिया था। चोरी गए तार की कीमत चार लाख रुपये से अधिक बताई जा रही है। इसके साथ ही गांव समेत करीब 50 निजी नलकूपों की बिजली पूरी तरह ठप हो गई थी। बिजली विभाग के अधिकारियों व पुलिस ने मौका मुआयना किया था। ग्रामीणों ने प्रदर्शन करते हुए जल्द बिजली व्यवस्था बहाल करने की मांग की थी। हालांकि, इसके बाद भी अभी तक खंभों पर तार नहीं लग सके हैं। 48 घंटे से गांव की बिजली ठप है। बिजली विभाग के अवर अभियंता अजय कुमार का कहना है कि खंभों पर नया तार लगाने की कवायद जारी है। विभागीय स्टोर से तार मांगा गया है। जल्द ही तार खींचकर बिजली ...