जौनपुर, दिसम्बर 7 -- चंदवक, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती ने पांच वर्ष पूर्व चोरी-छिपे मंदिर में उससे शादी करने वाले युवक पर लगातार यौन शोषण करने और अब विवाह संबंध स्वीकार नहीं करने का गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। तहरीर में पीड़िता ने बताया है कि कि पांच वर्ष पूर्व गांव के ही एक युवक ने उसके साथ मंदिर में विवाह किया था। विवाह के बाद वह मायके में ही रहती रही। इस बीच आरोपी अक्सर उसके पास आता रहा और उसे बहला-फुसलाकर संबंध बनाता रहा। काफी समय बीतने पर जब युवती ने ससुराल ले चलने का आग्रह किया तो आरोपी टालता रहा और बाद में ससुराल ले जाने से साफ इंकार कर दिया। पीड़िता ने आरोपी पर धोखा करने और शोषण का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर देकर कारवाई की मांग की है। प्रभारी निरीक्षक सत्य प्रकाश सिंह ने बताया कि मामले मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.