गोपालगंज, फरवरी 9 -- विजयीपुर, एक संवाददाता। बिजली कंपनी की टीम ने थाना क्षेत्र के अलग-अलग गांवों में छापेमारी की। इस दौरान आठ लोगों को चोरी से बिजली का उपयोग करते पाया। कंपनी के जेई अमित कुमार ने बताया कि भेड़िया गांव के पांच , मांडर खास गांव के दो व सरूपाई गांव के एक उपभोक्ता द्वारा पूर्व का बकाया बिजली जमा नहीं किया गया था। फिर भी पोल से सीधे तार जोड़कर बिजली का उपयोग किया जा रहा था। इसको लेकर आठों उपभोक्ताओं पर प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है। साथ ही भेडिया गांव के आरोपित उपेन्द्र यादव पर 23740, अमरेश यादव पर 3462, पहलु मांझी पर 10374, केसर मांझी पर 7470, रामपृत यादव पर 3762 रुपए का जुर्माना लगाया गया है। वहीं, माड़र खास की कुमरिया देवी पर 13949 रूपए व नैमुन नेशा पर 9032 रूपए और सरूपाई गांव के पारस यादव पर 12836 रुपए की सरकारी राजस्व क्षत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.