सीतामढ़ी, जनवरी 6 -- सीतामढ़ी। पुनौरा थाना पुलिस ने रविवार देर रात थाना क्षेत्र के तलखापुर गांव में छापेमारी कर चोरी के एक मामले में फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान तलखापुर गांव निवासी हारुन अंसारी के पुत्र समीर अंसारी उर्फ मकोल के रूप में की गई है। इस संबंध में पुनौरा थानाध्यक्ष रमन राज ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि फरार आरोपी अपने घर आकर रह रहा है। सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए छापेमारी की और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष ने आगे बताया कि गिरफ्तारी के बाद आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए आरोपी को सोमवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस मामले में आगे की जांच कर रही।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रका...