गिरडीह, अक्टूबर 5 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। नगर एवं मुफस्सिल थाना में दुर्गा पूजा के दौरान अलग-अलग पांच घरों में हुए चोरी मामले में पुलिस के हाथ खाली है। अब तक पुलिस को चोरों को कोई सुराग हाथ नहीं लगा है। दुर्गा पूजा के दौरान पूजा मनाने गांव गए लोगों के बंद घर चोरों के निशाने पर रहे थे। चोरों ने चुन-चुन कर बंद घरों में चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। त्योहार का सीजन होने के कारण शहर एवं इसके आस-पास के इलाकों में अपराधिक वारदातें बढ़ गई है। अभी दीपावली व छठ जैसे त्योहार शेष हैं। पुलिस अगर हो रही आपराधिक वारदातों पर गंभीर नहीं हुई तो आने वाले दिनों में आपराधिक वारदातों में अप्रत्याशित वृद्धि होने की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता। यूं तो ठंड के मौसम में भी आपराधिक घटनाएं बढ़ जाती है। नवंबर से जनवरी तक आपराधिक वारदातों का सिलसिला जारी रहता...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.