मेरठ, दिसम्बर 6 -- मवाना। नगर के मेरठ रोड पर तीन दुकानों में हुई चोरी की वारदात का पुलिस दूसरे दिन भी खुलासा नहीं कर सकी। शुक्रवार को पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों की जांच की, लेकिन कोई ठोस सुराग हाथ नहीं लगा। मवाना के मेरठ रोड पर बुधवार रात सुभाष बुक डिपो सहित तीन दुकानों में चोरों ने धावा बोलकर हजारों की नकदी पर हाथ साफ कर दिया था। घटना की जानकारी लगने पर तीनों व्यापारी गुरुवार को मवाना थाने पहुंचे और तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने देर शाम मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। शुक्रवार को पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली, लेकिन चोरों का कोई स्पष्ट सुराग नहीं मिल पाया। उधर, थाना पुलिस ने कहा कि मामले की जांच जारी है। जल्द ही चोरी का खुलासा कर आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचट...