गाज़ियाबाद, जनवरी 9 -- गाजियाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। चोरी और छिनैती की घटनाओं को अंजाम देने वाले गिरोह का खुलासा करते हुए कविनगर पुलिस ने तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया। आरडीसी क्षेत्र में चेकिंग के दौरान पकड़े गए आरोपियों की निशानदेही पर चोरी की एक बाइक, चार स्कूटी और आठ मोबाइल फोन बरामद किए गए। पुलिस का दावा है कि गिरोह काफी समय से चोरी और झपटमारी की घटनाओं को अंजाम दे रहा था। एसीपी कविनगर सूर्यबली मौर्य का कहना है कि आठ जनवरी की रात राजनगर सेक्टर-3 क्षेत्र में पुलिस की टीम चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि मोबाइल और दोपहिया वाहन चोरी और छिनैती की वारदात करने वाले गिरोह के सदस्य संजयनगर से आरडीसी राजनगर की तरफ स्कूटी से आ रहे हैं। पुलिस ने आरडीसी सर्विस रोड पर घेराबंदी की। कुछ ही देर में एक स्कूटी पर सवार तीन युवकों को आत...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.