सिद्धार्थ, जनवरी 12 -- सिद्धार्थनगर, हिन्दुस्तान टीम। खेसरहा पुलिस ने चोरी की घटनाओं का अनावरण करते हुए सोमवार को एक शातिर चोर को गिरफ्तार कर लिया है। वह कई चोरी की घटनाओं में लिप्त रहा। पुलिस ने आरोपी के पास से 85500 नकद, चोरी की दो मोबाइल, एक नेपाली कैसीनो कार्ड बरामद किया है। सीओ बांसी रोहणी यादव ने बताया कि 26 दिसंबर की रात खेसरहा क्षेत्र के पेड़ारी बुजुर्ग गांव निवासी सुग्रीम पुत्र अवधराज के घर के बरामदे की खूटी पर टंगे पर्स में रखे जेवरात व चार्जिंग पर लगे मोबाइल को चोरी कर लिया गया था। इस संबंध में खेसरहा थाने पर 10 जनवरी को धारा 305, 331(4) बीएनएस के तहत केस दर्ज किया गया था। उन्होंने बताया कि राघवेन्द्र प्रताप यादव प्रभारी थानाध्यक्ष खेसरहा के नेतृत्व में 11 जनवरी को एसआई विजय कुमार सिंह मय हमराह चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान सूचना...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.