मुजफ्फर नगर, फरवरी 5 -- थाना तितावी पुलिस ने हाइवे से साइन बोर्ड, विद्युत तार व ट्यूबवैल से उपकरण चोरी करने वाले दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से एलटी लाइन तार का बंडल तथा हाइवे से चोरी किए गए तीन साइन बोर्ड बरामद किए गए हैं। एसएसपी संजय कुमार वर्मा के निर्देश पर क्षेत्राधिकारी फुगाना यतेन्द्र नागर व थानाध्यक्ष तितावी पवन कुमार के नेतृत्व में बड़ी कार्रवाई की गई। बुधवार को तितावी पुलिस ने शामली बॉर्डर की ओर से साल्हाखेड़ी जाने वाले रास्ते से आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के साथ ही थाना तितावी व थाना भौराकलां में पंजीकृत चोरी के तीन मुकदमों का सफल अनावरण किया गया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अकरम पुत्र असलम निवासी कैराना तथा अलीम पुत्र गुलज़ार निवासी शामली के रूप में हुई है। दोनों अभियुक्तों के विरुद्ध पूर्व म...