उन्नाव, फरवरी 4 -- उन्नाव। सदर कोतवाली पुलिस ने बुधवार सुबह सुधापुरम मोहल्ला में दबिश देकर चोरी के मोबाइल के साथ किशोर समेत दो आरोपितों को पकड़ा। कोतवाली क्षेत्र के कांशीराम कॉलोनी निवासी मीरा तिवारी पत्नी हरि शंकर ने पुलिस में तहरीर देकर दुकान से मोबाइल चोरी होने का केस दर्ज कराया था। पुलिस ने बुधवार को मय फोर्स के दबिश देकर कॉलोनी निवासी करन पुत्र सुनील कुमार और एक बाल अपचारी को चोरी के दो मोबाइल के साथ पकड़ा। आरोपित युवक को कोर्ट और बाल अपचारी को किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष प्रस्तुत किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.