भदोही, फरवरी 22 -- गोपीगंज, हिन्दुस्तान संवाद। पुलिस ने कई चोरियों का खुलासा शुक्रवार को किया। इसके साथ ही दो चोरों को भी दबोचने में सफलता मिली। उनके कब्जे से ई-रिक्शा में लदा हुआ 250 ईंट एवं तार तांबे का बरामद हुआ। जिसके बाद उन्हें जेल रवाना किया गया। बता दें कि 20 फरवरी की रात को नगर केकेड़वरिया स्थित संजय जायसवाल के फ्लोर मिल से तांबे का तार चोरी हो गया था। जबकि झम्मनपुर गांव निवासी विनय कुमार के निर्माणाधीन मकान से ईंट। पुलिस ने दोनों तहरीरों पर संबंधित धाराओं में अज्ञात चोरों पर केस दर्ज किया था। एसपी के आदेश पर उनकी तलाश की जा रही थी। मुखबिर की सूचना पर पिन्टू बिंद निवासी जौहरपुर, जखांव के कब्जे से चोरी के तांबे का तार एवं विशाल सेठ निवासी काली देवी वार्ड नंबर 18 के कब्जे से ई-रिक्शा पर लदा हुआ 250 ईंट बरामद किया गया है।
हिंदी हिन्द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.